
नरसिंहगढ़। तहसील विधिक सेवा समिति नरसिंहगढ़ के द्वारा विधि जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहगढ़ में किया गया कार्यक्रम के शुभारंभ में पैरालीगल वालेंटियर हरिओम जाटव द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण के स्तरों एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। तत्पश्चात तहसील विधिक सेवा समिति नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश अशोक भारद्वाज एवं प्रथम सत्र न्यायाधीश गौरव अग्रवाल शनिवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे जहां पर कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत छात्राओं के साथ संवाद किया । जिसमें न्यायाधीशों द्वारा बालिकाओं से विभिन्न विषयों पर संवाद करते हुए कैरियर गाइडेंस, विधि व्यवसाय के क्षेत्र में करियर के अवसर तथा विधि एवं सेवाएं, मोटर यान एवं दुर्घटना दावा अधिकरण तथा निशुल्क विधिक सेवाओं के विषय में जानकारी दी तथा बालिकाओं द्वारा भी न्यायाधीशों से प्रश्नों के माध्यम से अपने जिज्ञासाओं को दूर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य अरुणा पाठक,महेश कुमार त्रिपाठी, राधेश्याम भिलाला, कमल ग्वाटिया के साथ विद्यालय स्टाफ एवं पैरालीगल वालेंटियर फराह नाज आदि उपस्थित रहे।