A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में मंडल आयुक्त ने किया सुगम्य पुस्तकालय का उद्घाटन

दिव्यांग व मानसिक रूप से कमजोर बच्चों शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का किया आह्वन, बीआरसी केंद्र के परिसर में अधिकारियों ने रोपे पौधे

रिपोर्ट: पंकज कुमार

कांठ में सुगम्य पुस्तकालय का उद्घाटन करते मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
तहसील कांठ क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी केंद्र) छजलैट पर बुधवार की शाम पहुंचे मुरादाबाद के मंडल आयुक्त मुरादाबाद मंडल आंजनेय कुमार सिंह ने यहां सुगम्य पुस्तकालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उन्होंने इस सुगम्य पुस्तकालय में दिव्यांग व मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए उपलब्ध कराए गए विभिन्न प्रकार के उपकरण व ब्रेल लिपि से संबंधित सामग्री को भी देखा। ताकि इसके माध्यम से दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करते हुए समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।
सुगम्य पुस्तकालय का लोकार्पण करते मंडल आयुक्त व सीडीओ।

मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह के द्वारा दिव्यांग बच्चों से बात करते हुए उनकी शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में चर्चा की। यहां दिव्यांग व मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए सुगम्य पुस्तकालय के साथ ही स्थापित कराए गए फिजियोथैरेपी व एक्ससाईज सेंटर को भी देखा। इनमें जिन और संसाधनों की कमी है उन्हें पूरा कराने के निर्देश दिए संबंधित अधिकारियों को दिए। मंडल आयुक्त ने कहा कि दिव्यांग, मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए यह सराहनीय पहल है, इससे बच्चों को लाभ पहुंचेगा और वह शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ पाएंगें। मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह सहित सभी अधिकारियों ने यहां ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी केंद्र) छजलैट के परिसर में पौधारोपण भी किया।

कांठ में सुगम्य पुस्तकालय में जानकारी लेते मंडल आयुक्त।

इस अवसर पर कार्यक्रम में अपर मंडल आयुक्त सर्वेश कुमार गुप्ता, मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक बुद्धप्रिय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुरादाबाद आईएएस सुमित कुमार यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजीत कुमार, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा डॉ. तारा सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार, उपजिलाधिकारी कांठ विनय कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक मास्टर विजेंद्र विश्नोई, तहसीलदार आनंद कुमार नायक, खंड विकास अधिकारी छजलैट डॉ. योगेंद्र कुमार, राजकुमार सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, प्रधानाध्यापिका भुवनेश कुमारी, प्रधानाध्यापिक उदयवीर सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह, सहायक खंड विकास अधिकारी ग्रीस पंत, एआरपी गौमत सिंह, दीपा कुमारी, दीपक कुमार, पंकज कुमार, सहायक अध्यापिका वंदना विश्नोई आदि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

सुगम्य पुस्तकालय में एक नाराज बच्चे को मनाते मंडल आयुक्त।
कांठ के ब्लॉक संसाधन केंद्र के परिसर में पौधारोपण करते हैं मंडल आयुक्त।प

 

Related Articles

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!