A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशदेश

*प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय के तत्वाधान में निकाली गई शोभायात्रा।*

*प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय के तत्वाधान में निकाली गई शोभायात्रा।*

 

रिपोर्ट: मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

 

मैनपुरी।बिछवा: प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में कस्बा बिछवा की शाखा पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। त्रिमूर्ति शिव जयंती पर महिलाओं ने कलश रखकर यात्रा निकाली कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र कुशवाहा ने नारियल तोड़कर व हरी झंडी कलश यात्रा को रवाना किया।

 

कलश यात्रा केंद्र से प्रारंभ होने के बाद कस्बा के मुख्य मार्ग से होते हुए डीजे बैंड बाजे के साथ गांव के प्रत्येक गली में घूमती हुई संदेशों को देती हुई बाद में गोष्ठी में बदल गई। यात्रा में शिव जी की झांकी लोगों का मन मोह रही थी।

कार्यक्रम में बोलते हुए प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय महादानी भवन कुरावली की मुख्य सेविका ब्रह्माकुमारी बहन संगीता ने कलश यात्रा के दौरान बोलते हुए कहा कि इस शिवरात्रि पर जो लोग धतूरा भांग आदि चढ़ाते हैं। और उसे प्रसाद समझते हैं जबकि इसका सही अर्थ इस तरह होता है कि हम प्रभु को यह सभी चीज समर्पण कर रहे हैं इनसे दूर रहेंगे साथ ही नशा से पूरी तरह से मनुष्य दूर रहेगा तो उसका भला होना निश्चित है ।साथ ही हम उन्हें बेल रूपी एक फल चढ़ाते हैं। इस बेल का अर्थ हमारे बैर से होता है। हम अपना सभी प्रकार का बैर दुस भाव और ईर्ष्या उनके और समर्पण करते हैं। हम अपने पूरे तन और मन से परमात्मा की शरण में रहेंगे। उन्होंने बताया कि भारत में ही शिव जी का अवतार हुआ है जिसे ध्यान में रखते हुए सोचे क्या ईश्वर एक कल्पना है विश्वास है या सच्चाई है। प्रभु सातवे आसमान पर रहते हैं या धरती पर अवतरित होते हैं। वह सर्वव्यापी है या कोई सरकार देहधारी है। या फिर जो तो बिंदु निराकार है। इस विश्व का भविष्य क्या है हम कौन हैं और कहां से आए हैं। यह हमारे लिए बहुत आवश्यक है ।और यह सभी ज्ञान परमात्मा ही हमें प्रदान करेंगे। साथ ही उन्होंने शिव और शंकर के बारे में भी भक्तों को जागरूक किया । कार्यक्रम में बहन अमृता बहन मधु कुमारी बहन मुन्नी ममता के साथ कौशलेंद्र कुशवाहा अभय सिंह चंद्रपाल सिंह राज कपूर जगदीश राजाराम सुरेश सिंह गुन्नू चौहान विनोद सक्सेना सत्यवीर सिंह रमेश सिंह महावीर नेत्रपाल मिश्रा दिनेश सिंह गौरव चौहान लक्ष्मण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!