A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकौशाम्बी

महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावा गांव में एक बालिका ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है

बालिका ने फांसी लगाकर दे दी जान 

संवाददाता:प्रभाकर मिश्र/ अखंड भारत न्यूज़

कौशाम्बी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावा गांव में 4 मई को एक बालिका ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है मामले की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

जानकारी के मुताबिक महेवा घाट थाना क्षेत्र के अँधावा गांव निवासी मनीता देवी उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्री स्व0 इन्द्रराज ने शनिवार की रात्रि करीब 1 बजे रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी परिजनों द्वारा मृतक के शरीर को फंदे से उतारकर दरवाजे पर रख दिया गया है बालिका की मौत की जानकारी गांव के लोगों से पुलिस को मिली सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँची और विधिक कार्रवाई करते हुए लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त होने पर अन्य विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!