मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बैंकिंग न्यूज़,,, गुमशुदा की तलाश बड़वानी से पति-पत्नी लापता पुलिस ने जारी की तलाश।पांढुर्ना क्षेत्र में कम बारिश से किसान संकट में, राहत की जगह किसानों पर ही कार्यवाही की तैयारीआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात,,,देवचंद कॉलेज अर्जुन नगर च्या वतीने आयोजित शिवाजी विद्यापीठ अंतर विभागीय वेटलिफ्टिंग स्पर्धा आज पार पडल्याकेंद्रीय विद्यालय एवं कन्या शिक्षा परिसर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया गया जिला स्तरीय भव्य उद्घाटन960, करोड़ के महंगे इंजेक्शन के लिये जुझ रही 3वर्षीय अनिका मदद की गुहारछात्र शिक्षक घोटाला शिक्षक ने फर्जी तरीके से कर दिया छात्रको पास।जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।बैंकिंग न्यूज़,,, गुमशुदा की तलाश बड़वानी से पति-पत्नी लापता पुलिस ने जारी की तलाश।पांढुर्ना क्षेत्र में कम बारिश से किसान संकट में, राहत की जगह किसानों पर ही कार्यवाही की तैयारीआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात,,,देवचंद कॉलेज अर्जुन नगर च्या वतीने आयोजित शिवाजी विद्यापीठ अंतर विभागीय वेटलिफ्टिंग स्पर्धा आज पार पडल्याकेंद्रीय विद्यालय एवं कन्या शिक्षा परिसर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया गया जिला स्तरीय भव्य उद्घाटन960, करोड़ के महंगे इंजेक्शन के लिये जुझ रही 3वर्षीय अनिका मदद की गुहारछात्र शिक्षक घोटाला शिक्षक ने फर्जी तरीके से कर दिया छात्रको पास।जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।
A2Z सभी खबर सभी जिले की

घोसी और हुलासगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों के बीच खूनी संघर्ष

घोसी और हुलासगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों के बीच खूनी संघर्ष
WhatsApp Facebook

जहानाबाद। अवैध बालू खनन और ट्रांसफार्मर चोरी के विवाद को लेकर घोसी और हुलासगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। अंधाधुंध फायरिंग में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार हुलासगंज थाना क्षेत्र के गिंजी गांव के एक किसान के खेत से समरसेबल मोटर और ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था। शनिवार को इसी मामले में गिंजी और घोसी थाना क्षेत्र के चैतीपीपर गांव के लोगों के बीच पूछताछ चल रही थी। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से हथियार निकाल लिए गए। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों गांवों के बीच अवैध बालू खनन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। चोरी की घटना ने पुराने विवाद को और भड़का दिया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। 

घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग में छह लोग गोली लगने से घायल हो गए। इनमें चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में चैतीपीपर निवासी दिनेश राम, अजय राम और सुधीर राम शामिल हैं। रामपुर निवासी धीरज कुमार तथा गिंजी निवासी विष्णु भी घायल हुए हैं। एक अन्य घायल की पहचान की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही घोसी और हुलासगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया। तनाव को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों गांवों में एहतियात बरती जा रही है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है