A2Z सभी खबर सभी जिले की

02 पिकअप बोलेरो वाहन से बध हेतु ले जायी जा रही व 6 राशि गोवंशीय पशुओं के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

कुशीनगर थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा 02 पिकअप बोलेरो वाहन से बध हेतु ले जायी जा रही व 6 राशि गोवंशीय पशुओं के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में गोवंश की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे है अभियान के क्रम मे रविवार को थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा हफुआ चतुर्भुज के पास से 02 बोलेरो पिकअप वाहन ( एक पिकअप रजि.UP57AT8161, दूसरे पिकअप रजि.UP57AT8427 ) से बध हेतु ले जायी जा रही 06 राशि गोवंश (03 राशि गाय व 03 राशि बछड़ा) की बरामदगी की गयी।

मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनकी पहचान राम एकबाल यादव पुत्र स्व0 तीला यादव सा0 कोइन्दहा थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर,विजय सिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह सा0 जवही नरेन्द्र थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर,मनीष कुमार पुत्र हरेराम राय सा0 रौजा पोखरा थाना मौफसिल से हुई।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 185/2024 धारा 3/5ए/8 गो0नि0अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्तों में राम एकबाल यादव पुत्र स्व0 तीला यादव का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा हैं।

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर के प्र0नि0 आशुतोष सिंह, उ0नि0 अमित कुमार सिंह,उ0नि0 महिपाल चौहान,हे0का0 महेश यादव,का0 आनन्द कुमार,का0 जयप्रकाश कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :अयोध्या में जल्द शुरू

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!