मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*बरेली के भमोरा में फर्जी कागजात गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार तीन फरार अधिकारियों के नाम से फर्जी आदेश बनाकर वसूलते थे मोटी रकम*गहरवार के मंदिर से भगवान निकले नगर भ्रमण पर, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत*बरेली के ग्राम मुंडिया अहमदनगर दिशा इंटर कालेज का सांसद ने किया निरीक्षणशैक्षणिक परिवेश को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक*खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल एवं रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण , सोयाबीन तेल सहित दाल, दूध एवं पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगेप्रधानमंत्री मोदी के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से प्रेरित होकर युवाओं ने किया श्रमदानविश्व कीर्तिमान का प्रयास: 25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’सेवा संकल्प अभियान आयुर्वेदिक दिनानिमित्त योगा शिबिर आयोजितपिपरा बघेल में क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल का पूर्व विधायक आशुतोष उपाध्याय ने किया उद्घाटनआदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा—युवा संभालें अपनी संस्कृति और समाज की जिम्मेदारीहमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन*बरेली के भमोरा में फर्जी कागजात गैंग का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार तीन फरार अधिकारियों के नाम से फर्जी आदेश बनाकर वसूलते थे मोटी रकम*गहरवार के मंदिर से भगवान निकले नगर भ्रमण पर, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत*बरेली के ग्राम मुंडिया अहमदनगर दिशा इंटर कालेज का सांसद ने किया निरीक्षणशैक्षणिक परिवेश को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक*खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल एवं रेस्टोरेंटों का किया निरीक्षण , सोयाबीन तेल सहित दाल, दूध एवं पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगेप्रधानमंत्री मोदी के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से प्रेरित होकर युवाओं ने किया श्रमदानविश्व कीर्तिमान का प्रयास: 25 सितंबर को मनावर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’सेवा संकल्प अभियान आयुर्वेदिक दिनानिमित्त योगा शिबिर आयोजितपिपरा बघेल में क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल का पूर्व विधायक आशुतोष उपाध्याय ने किया उद्घाटनआदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा—युवा संभालें अपनी संस्कृति और समाज की जिम्मेदारीहमीरपुर :ग्राम पंचायत छानी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

*मुहर्रम त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जोगता थाना में शांति समिति की बैठक*

*मुहर्रम त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जोगता थाना में शांति समिति की बैठक*
WhatsApp Facebook

धनबाद/जोगता(सिजुआ):-जोगता थाना मे मुहर्रम का त्योहार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण वातावरण संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जोगता थाना प्रांगण में शांति समिति पुलिस जन सहयोग समिति की एक आहूर्त बैठक संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता जोगता थाना प्रभारी सह निरीक्षक पवन कुमार ने की, संचालन शकील अहमद ने की बैठक में थाना क्षेत्र के सभी मुस्लिम अखाड़ा कमिटी के लाइसेंसधारी, संचालक,व अन्य गणमान्य व्यक्तिगण उपस्थित हुए और सभी ने थाना प्रभारी के समक्ष बारीकी से अपने अपने क्षेत्र का सुझाव पेश की इसपर थाना प्रभारी पवन कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए सभी को अस्वस्थ किये और उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुहर्रम का यह त्योहार हसन हुसैन की याद में दुख के रूप में मनाया जाता है जिसे लोग आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं।ताजिया माननीय उच्च न्यायालय एवं जिला प्रशासन के निर्देश का पालन कर निर्धारित समय व रुट से ही निकालें ताजिया की ऊँचाई सीमित रहेगी। अखाड़ा में वैसे खतरनाक खेलों का प्रदर्शन न करें जिससे किसी को क्षति हो। डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगी। डीजे बजते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा ताजिया जुलूस के साथ वॉलंटियर साथ रहेंगे और नियंत्रण करते हुए आगे बढ़ेंगे यातायात बाधित नही करेंगे साथ ही पुलिस दल भी तैनात रहेंगे लोग किसी के अफवाह में न पड़ें यदि कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करता है या हुड़दंगी करता है तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। जोगता पुलिस हमेशा आपकी सेवा में हर क्षण तैयार रहेगी। जुलूस के दौरान लाइसेंसधारी साथ रहेंगे यदि कोई विधि व्यवस्था भंग करते हुए पकड़े जाते है तो उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिसमें किसी की कोई पहल पैरवी नही सुनी जाएगी। मौके पर थाना के समस्त पुलिस पदाधिकारियों के अलावे गणमान्य व्यक्तियों में 4 के पार्षद छोटू सिंह, 6 के पार्षद सुमित महतो, पप्पू सिंह, जलाल अंसारी, जसीम अंसारी, भोलाराम,रामेश्वर राम, सुदर्शन सिंह, गुड्डू अंसारी, मजहर अंसारी, वीना देवी, अशोक साव,सोबराति मियां, मोहम्मद आजाद, हसीब खान, चंदन पांडे, वीरू सिंह, रुस्तम अंसारी एवं अन्य भी गणमान्य लोग मौजूद रहे!