A2Z सभी खबर सभी जिले की

गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में होंगे शामिल।

गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में होंगे शामिल।

गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में होंगे शामिल।

 

 

Related Articles

  कैमूर के पदाधिकारी को दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा तथा उसकी सहायक नदियों के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘जल योद्धा”के रूप में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है

 

कैमूर-जिले के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि जिला परियोजना अधिकारी श्री मोहन कुमार सिंह को इस वर्ष दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, यह आमंत्रण जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के माध्यम से भेजा गया है। श्री सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य, जन प्रतिनिधित्व, जनहित में किए गए प्रयासों एवं प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया है। इसके साथ ही जिले के लिए यह भी गौरव का विषय है कि श्री मोहन कुमार सिंह को पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा तथा उसकी सहायक नदियों के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘जल योद्धा”के रूप में विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान उन्हें जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान, नदी संरक्षण, जन-जागरूकता कार्यक्रम तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु किए गए निरंतर प्रयासों को देखते हुए प्रदान किया गया है।

श्री सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से आम जनता में पर्यावरण के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

यह सम्मान न केवल श्री सिंह के उत्कृष्ट कार्यों का प्रमाण है, बल्कि अन्य अधिकारियों एवं युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

जिला परियोजना पदाधिकारी श्री मोहन कुमार सिंह, ने गणादेश संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि इस तरह का सम्मान मिलना काफी उत्साहवर्धक है और आने वाले समय में और बेहतर कार्य करने का प्रयास करूंगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!