मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा की मनावर में होगी भव्य आगवानीहमीरपुर :ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्याओं का एडीएम (नमामि गंगे) ने किया स्थलीय निरीक्षणतेज तूफान से 33 के वी लाइन गिरीफुटबाल का दंगल 33 टीमें ले रही है भागथाना खामपार पुलिस को मिली बड़ी सफलता।अवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नतैतूलमारी में CISF की बड़ी कार्रवाई, 11.620 टन अवैध कोयला बरामद*आदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेवडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा की मनावर में होगी भव्य आगवानीहमीरपुर :ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्याओं का एडीएम (नमामि गंगे) ने किया स्थलीय निरीक्षणतेज तूफान से 33 के वी लाइन गिरीफुटबाल का दंगल 33 टीमें ले रही है भागथाना खामपार पुलिस को मिली बड़ी सफलता।अवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नतैतूलमारी में CISF की बड़ी कार्रवाई, 11.620 टन अवैध कोयला बरामद*आदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन और व्यापारियों की बीच हुई अहम बैठक

हमीरपुर :अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन और व्यापारियों की बीच हुई अहम बैठक
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। कस्बे में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा मुख्य मार्गों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई के बीच प्रशासन और व्यापारियों के बीच संवाद को लेकर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता शनिवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में बुधवार तक का व्यापारियों ने लिया समय l राजस्व, पुलिस और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 4 एवं 5 जून को कस्बे के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण संबंधी सीमांकन एवं चिन्हांकन की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मौदहा के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता सहित अन्य व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में पुनः बैठक आयोजित किए जाने का अनुरोध किया था।व्यापारियों की मांग पर उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह ने शनिवार को तहसील सभागार में बैठक आयोजित की, बैठक में यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने की प्रस्तावित कार्रवाई तथा व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन व्यापारियों का हित चाहते हैं l नक्से में जिस तरह से मैप है उसी प्रकार से अतिक्रमण हटाया जयेगा l इससे अच्छा है कि व्यापारी नाला के पार अपनी दुकानें न सजाए और नाले के ऊपर व बाहर स्थाई अतिक्रमण स्वयं हटाले l इस पर व्यापारियो ने अपनी अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया l इस एसडीएम ने व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा कि दिन में भारी वाहनों से अपना सामान न मंगाए l उसके लिए या तो सुबह सुबह या रात को यह काम करे l व्यापारी नेता जेके गुप्ता ने इस पर कहा कि हम व्यापारियों को बुधवार तक का समय दीजिये हम व्यापारियों से संवाद कर आपको अवगत कराएंगे l बैठक में क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर तथा विभिन्न व्यापार मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री को आमंत्रित किया गया है। प्रशासन ने सभी संबंधित पक्षों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव प्रस्तुत किये।