
कुदरा NH-19 पर अवैध बस-ऑटो स्टैंड वाहनों से लगता जाम

कैमूर जिला के कुदरा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अवैध बस और ऑटो स्टैंड चलाया जा रहा है इससे आए दिन सड़क दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ रहा है और यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है
मुख्य सड़क NH-19 पर यात्री से भरे बस सीधे रुकती हैं, जबकि साइड रोड पर टेंपो, पिकअप और अन्य वाहन लंबे कतार में खड़े मिलते हैं जबकि यह स्थिति यातायात नियमों का उल्लंघन है
भभुआ मोड़ पर स्थिति विशेष रूप से देखने को मिलता है जहां सड़क के दोनों ओर ठेले, दुकानदार और खड़े वाहन यातायात को पूरी तरह अवरुद्ध कर देते हैं पूर्व में कई घटनाएं हो चुकी हैं
इन हादसों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की गई है, जो प्रशासन की लापरवाही का स्थानीय लोगों ने अवैध स्टैंड को तत्काल हटाने वा पार्किंग व्यवस्था करने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग किया गया ताकि भविष्य में बड़े हादसों को टाला जा सकता