

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखण्ड भारत
मौदहा हमीरपुर। चुनावी रंजिश के चलते चचा भतीजे को लाठी डण्डे से पीट कर घायल कर दिया। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिसोलर कस्बे निवासी ओमप्रकाश पुत्र रामकिशोर गुप्ता ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि,24अक्टूबर की शाम वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था तभी चुन्नू और बबलू पुत्रगण किददा यादव अपने हाथों में डण्डा लेकर आए और चुनावी रंजिश के चलते गाली गलौज और मारपीट
करने लगे। पीडित ने बताया कि उसका भतीजा कल्लू बीच बचाओ करने आया तो दोनों भाईयो ने उसके साथ भी मारपीट की पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
