

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर। प्रस्तावित ग्रीन फील्ड हाईवे से कस्बे की उद्योग नगरी को जोड़ने की मांग करते हुए व्यापार मंडल ने सदर विधायक को ज्ञापन सौंपा है। सदर विधायक ने व्यापारी नेताओं को आश्वस्त किया है कि वह केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री से मिलकर समस्या का निदान कराएंगे।
कानपुर से लेकर महोबा जिले के कबरई कस्बे तक बनने वाले ग्रीन फील्ड हाईवे के निर्माण को हरी झंडी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में प्रदान दी है। यह प्रस्तावित राजमार्ग अप्रैल से बनना शुरू होगा। इस हाईवे में उतरने चढ़ने के लिए एप्रोच मार्ग मुख्यालय की कुछेछा के पास दिया गया है। जबकि कस्बे में उद्योग नगरी के साथ अन्य कई बड़े व्यापार संचालित है। जिससे दूसरे प्रांत के लोगों के साथ गाड़ियों की आवाजाही होती है। लेकिन कस्बे को इस हाईवे से नहीं जोड़ा जा रहा है। इसी के मद्देनजर नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं ने सदर विधायक डॉ.मनोज कुमार प्रजापति को ज्ञापन सौंप कर कस्बे की उद्योग नगरी को फोरलेन हाईवे से जोड़ने की मांग की है। सदर विधायक ने व्यापारी नेताओं को आश्वस्त किया है कि वह केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर समस्या से अवगत कराकर कस्बे को प्रस्तावित फोर लेन हाईवे से जुड़वाने का कार्य करेंगे। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के चेयरमैन अनुज शिवहरे, महामंत्री श्यामलाल गुप्ता, विजय उर्फ कल्लू चौरसिया, अनिल परनामी,रामजी मिश्रा, शिवनारायण धुरिया, गुड्डू गुप्ता आदि शामिल रहे।