0 1 minute read
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles

रीठी परिक्षेत्र प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना 2025-26 में शीतकालीन गणना 20 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक सूर्योदय से सुबह 9.00 बजे तक किया गया है।
23/02/2026

*मायके जाने को लेकर हुए विवाद के चलते पति पत्नी ने फांसी लगाकर दी अपनी जान। परिजनों में मचा कोहराम
09/06/2024
Check Also
Close
- रेल पटरी पर सत्ता के झूठ23/08/2025

http://नोहर,जिला हनुमानगढ़,राजस्थान। पेयजल नहर में पाइप लाइन डालकर नहर बंद करने के मामले को लेकर आज उपखंड के लोगों ने मंगेज चौधरी के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी नोहर को ज्ञापन सौंपा। मंगेज चौधरी ने बताया कि पेयजल नहर गंधेली से ललानिया तक को सरकार पाईप डालकर में बंद करना चाहती हैं। आज भारी संख्या में किसान रेस्ट हॉउस अनाज मंडी में सुबह ही जुटने शुरू हुए उसके बाद किसान नेता मंगेज चौधरी के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए मंगेज चौधरी ने बताया कि सरकार और इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के लिए शर्म की बात है। साथ ही कहा कि इस नहर से हज़ारों किसानो का जीवनयापन होता है ,और इस नहर को बंद करना सरकार के लिए डूब मरने की बात है। मंगेज ने कहा कि तारानगर का किसान भी हमारा भाई हैं, उनको पानी मिले, लेकिन नहर नहीं का अस्तित्व खत्म न किया जाए। पाईप लाइन नहर के अन्दर नहीं डाली जाए डाल व अलग से पाइप लाइन डाली जाए, ताकि ययह नहर इलाके के जीवन दायिनी बनी रहे। नहर को सिंचाई पानी की नहर घोषित करे व बनी हुई नहर को खत्म नहीं किया जाए । किसानो के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौपा, इस मौके पर महंत गोपालनाथ ने कहा कि किसानों को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत हैं। किसानों ने उपखंड अधिकारी से कहा कि सरकार को जीवन दायिनी नहर की बात सरकार तक पहुंचाये, ताकि यहा का किसान बर्बाद नहीं हो। किसानों ने उपखंड प्रशासन से कहा कि चूरू चीफ और हनुमानगढ़ चीफ को 9 तारीख नोहर में किसानो के प्रतिनिधिमंडल के मध्य वार्ता करवाए,साथ ही कहा कि फिर भी अगर वार्ता में सहमति नहीं बनेगी तो आगे बड़ा कार्यक्रम हज़ारों किसानो के साथ करेगे। मंगेज चौधरी ने कहा कि यहा का किसान चुप नहीं बैठेगा, यहां का भलीभांति लड़ना जानता है। इस मौके पर प्रताप गोस्वामी ,नरेश खाती, भादर नेहरा ,लिखमाराम भाटी,प्रभु नेहरा, भालाराम स्वामी, भवरलाल सरपंच,रघुवीर जाखड़,जयनायरण शर्मा ,नीलेश गढ़वाल,मुकेश नेहरा,जसवंत नेहरा,मांगी ललानिया, प्रदीप सीवर लक्ष्मण भाकर, आदि ने किसानों को संबोधित किया।। अखंड भारत नई दिल्ली से मोहरसिंह की रिपोर्ट।