A2Z सभी खबर सभी जिले कीदेश

कटनी I केंद्रीय मंत्री ने किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, एक माह तक चलेगा रोमांच युवा शक्ति को खेलों से जोड़ने का आह्वान, फॉरेस्टर ग्राउंड में उमड़ा उत्साह

फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड कटनी में आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री के. एल. मुरुगन ने सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया।

 

केंद्रीय मंत्री ने किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, एक माह तक चलेगा रोमांच
युवा शक्ति को खेलों से जोड़ने का आह्वान, फॉरेस्टर ग्राउंड में उमड़ा उत्साह
कटनी/ फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड कटनी में आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री के. एल. मुरुगन ने सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। कार्यक्रम में खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक डॉ. सतेंद्र सिंह लोहिया और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर केदार जाधव की मौजूदगी ने आयोजन को और खास बनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय मंत्री मुरुगन ने कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक मजबूती देते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और अनुशासन की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री माननीय Dr.L.Murugan जी ने सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ कर विभन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह सम्मान सिर्फ मेडल नहीं था, बल्कि उनके जुनून और मेहनत की सराहना थी।
मंच पर प्रदेश के वन और पर्यावरण राज्य मंत्री माननीय श्री दिलीप अहिरवार जी, माननीय सांसद श्री VD Sharma जी, अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक डॉ. सतेंद्र सिंह लोहिया जी और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर श्री केदार जाधव जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय मंत्री जी ने युवाओं को मैदान में आगे आने, खुद को साबित करने और खेलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विधायक संजय सत्येंद्र पाठक संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, अरविंद पटेरिया, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रहलाद लोधी, राजेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
शुभारंभ के साथ ही आज से विभिन्न खेल स्पर्धाओं का रोमांच शुरू हो गया। एनसीसी कैडेट्स ने आकर्षक मार्चपास्ट कर उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी। महोत्सव 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक पूरे एक माह चलेगा।
फॉरेस्टर ग्राउंड में जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं को पूर्णतः दुरुस्त किया है। मैदान की साज-सज्जा, खिलाड़ियों की सुविधाएं, सुरक्षा इंतजाम और दर्शकों की बैठने की व्यवस्था को विशेष रूप से सुनिश्चित किया गया है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!