

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। श्री सिध्देश्वर महादेव मंदिर परिसर लोणी में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का समापन हुआ। इस अवसर पर व्यास पिठ से पंडित बृज किशोर नागर के द्वारा कथा के सातवे दिन कहा कि जो महादेव मंदिर में जाकर एक लोटा जल चढ़ता है उसकी सारी समस्याओं का हल हो जाता है। आचार्य श्री बृज किशोर नागर का स्वागत पुर्व जिला पंचायत सदस्य एवं मंडी डायरेक्टर निरंजन द्वारा पूर्व जिला न्यायाधीश नत्थूसिंह सिंह डावर ने तिलक लगा कर दुपट्टा पहनाया तथा श्रीफल भेट किया। आयोजक समिति ने कार्य व्यवस्था के सहयोगियों का सम्मान किया। समिति के मुख्य सदस्य वीरेंद्र वास्केल व कार्यक्रम संयोजक शोभाराम बघेल का स्वागत भागचंद पाटीदार, कैलाश वास्केल ने किया। आभार अनिल मुवेल ने माना। सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा में शिव विवाह, गणेश विवाह व रात्रि के समय सुंदरकांड, भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भारी तादाद में ग्रामीण जनों ने हिस्सा लिया। शांतिलाल डावर, रुपसिंह वास्केल, गुलाब सिंह का सराहनीय सहयोग रहा।