
#बस्ती SP डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में कलवारी पुलिस ने दिखाई फुर्ती और सख्ती। थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह की ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे के भीतर हत्या का आरोपी गिरफ्तार। कलवारी पुलिस ने CHC कुदरहा गायघाट परिसर से दबिश देकर पकड़ा। ग्राम टेंगरिया राजा में बच्चों के विवाद से शुरू हुई, बड़ों की मारपीट में तब्दील। गंभीर रूप से घायल शिवपूजन की इलाज के दौरान मौत, दर्ज हुआ था FIR SO गजेन्द्र प्रताप सिंह की टीम ने सुबह 8:45 बजे घेराबंदी कर दबोचा। निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और बांस की लकड़ी बरामद। मुख्य आरोपी संगीता गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी पुलिस हिरासत में। मालती देवी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने दिखाई तेज रफ्तार। बच्चों के मामूली झगड़े ने ले लिया जान, कानून ने दिखाई सख्त चाल।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
