
*भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुआ नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम*
*भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा का पांढुर्ना में हुआ स्वागत एवं किसानों के संबंध में सुनी गई समस्याएं*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उद्बोधन को पांढुर्णा की मातृशक्तियो के साथ लाइव प्रसारण के कार्यक्रम में जिला भाजपा कार्यालय में सभी वरिष्ठ नेता गणों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।बड़ी संख्या में मातृ शक्ति भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रही।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। आज की यह सहभागिता दर्शाती है कि पांढुर्णा की महिलाएं राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए तत्पर हैं।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड जी,भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा जी,प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय धवले जी, प्रदेश महामंत्री श्री कप्तान सिंह यादव जी,श्री गोपाल पटेल जी,कोषाध्यक्ष श्री संदीप रघुवंशी जी,श्री संजय पटेल जी, जिला अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड जी पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली महाले जी,पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजू परमार जी,वरिष्ठ नेता श्री संतोष जैन जी, श्री मोरेश्वर मर्सकोले जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी जी देवीदास राऊत, जिला पंचायत सदस्य सुनंदा डोंगरे, ललिता कुमरे जनपद सदस्य अरुणा उईके जिला जिला मंत्री उषा भमोरे जिला महामंत्री अनिल कुमरे देवेंद्र गायकवाड जिला उपाध्यक्ष प्रीतम राउत, उज्जवल सिंह चौहान सीताराम कोरडे,माया ताई ,राउत यादवरावजी डोबले रामकृष्ण वाकोडे दीपकजी कामडे जिला पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय जयपाल सिंह जी चावड़ा एवं उनकी टीम का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया उसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

संसद में’नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर चर्चा से पहले दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भाजपा कार्यालय पर एलईडी टीवी पर देखा और सुना गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब है। एक ऐसा नया इतिहास, जो अतीत की संकल्पनाओं को साकार करेगा, जो भविष्य के संकल्पों को पूरा करेगा। एक ऐसे भारत का संकल्प जो समतामूलक हो, जहां सामाजिक न्याय केवल एक नारा न हो, बल्कि हमारी कार्य संस्कृति का, हमारी निर्णय प्रक्रिया का स्वाभाविक हिस्सा हो। भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में *जिलाध्यक्ष संदीप जी मोहोड़ ने* कहा कि संसद में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा पेश किए गए इस विधेयक पर पूरे देश की महिलाएं उनके साथ खड़ी हैं। आज, पूरे देश की बहनों की ओर से, मैं प्रधानमंत्री ओर उनकी अगुवाई वाली सरकार को ह्रदय से धन्यवाद देना चाहता हूं। एक समय था, जब बेटियों को गर्भ में ही मार दिया जाता था। इसके बाद 2014 में बेटियों को शिक्षित करने का दौर आया, और हम ‘बेटी पढ़ाओ’ के युग में प्रवेश कर गए। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि आज, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, हम ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ’ के युग में प्रवेश कर चुके हैं। महिला सम्मान, सुरक्षा की दिशा में केंद्र और प्रदेश सरकार जो काम कर रही है उससे महिलाये सशक्त ओर आत्मनिर्भर हो रही है।
उसके पश्चात *भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह जी चावड़ा के द्वारा* स्थानीय किसान समस्याओं से संबंधित चर्चाएं हुई जिसमें स्थानीय किसानों के द्वारा उनकी समस्याएं संबंधित कुछ बिंदु रखे गए इसके पश्चात आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा किसानों के समस्याओं के संबंध में जल्द से जल्द निराकरण के लिए किसान भाइयों को आश्वासन दिया गया।