A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:सडक हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत

हमीरपुर से ब्यूरों चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। गत 12 जनवरी को देर शाम खेत में पानी लगाकर वापस घर लौट रहे किसान को मुंडेरा मार्ग में पचखुरा खुर्द की गौशाला के पास तेज रफ्तार लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी थी। इस घटना में किसान गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसका कानपुर में उपचार चल रहा था। शनिवार को देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को शव गांव लाया गया।

पचखुरा खुर्द निवासी सुरेश कुमार 46 वर्ष गत 12 जनवरी को देर शाम खेत में पानी लगाकर घर वापस लौट रहा था। मुंडेरा मार्ग में गौशाला के समीप तेज रफ्तार लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी थी और भाग निकला था। इस घटना में सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ था। इसको परिजनों ने गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार को देर शाम इसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी मिथलेश कुमारी, पुत्र धीरज, धीरेंद्र, पुत्री रीति को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक के छोटे भाई पप्पू ने बताया कि उसके हिस्से में करीब दो बीघे खेती योग्य जमीन थी। वह खेती-बड़ी करने के साथ मनरेगा योजना में मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!