

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। आरोपियों के परिजनों द्वारा रातों-रात लकड़ी गायब करने की खबर प्रकाशित होते ही। रविवार को दिनभर वन विभाग की टीम ने मौके पर मिली लकड़ी को सहेजकर कब्जे में लिया है। इस लकड़ी को वन विभाग ने नापजोख के बाद संरक्षित किया है।
शुक्रवार की रात लवजिहाद के आरोपियों के परिजनों रातों-रात लकड़ी लादकर गायब हो गए थे। इस खबर को प्रमुखता के साथ रविवार के अंक में प्रकाशित किया गया था। खबर छपते ही वन विभाग की टीम मौके पर पचखुरा खुर्द पहुंची और डम्प में मौजूद लकड़ी को नापजोख करके कब्जे में लिया। वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार वर्मा ने बताया कि टीम को मौके पर भेज कर लकड़ी कब्जे में लेकर वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय लाई जा रही है।