A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्रामोदय_से_अभ्युदय अभियान अंतर्गत ग्राम वाडेगांव में जल संरक्षण हेतु श्रमदान कार्यक्रम आयोजित

जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का लिया संकल्प

  • ग्रामोदय_से_अभ्युदय अभियान अंतर्गत ग्राम वाडेगांव में जल संरक्षण हेतु श्रमदान कार्यक्रम आयोजित
  • संवाददाता धनंजय जोशी
  • जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
  • जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का लिया संकल्प, सोखता गड्ढा निर्माण व पौधारोपण पर दिया गया मार्गदर्शन
    मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित #ग्रामोदय_से_अभ्युदय अभियान के अंतर्गत ग्राम वाडेगांव में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अवध विद्यापीठ शिक्षण समिति के माध्यम से संपन्न हुआ, जिसमें ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

  • कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक श्री अखिलेश कुमार जैन के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को जल संरक्षण की महत्ता समझाते हुए जल संकट की संभावित चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से जानकारी दी गई।
    कार्यक्रम में उपस्थित विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे ने जल संरक्षण के व्यावहारिक उपायों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि वर्षा जल का अधिकतम संरक्षण कर भूजल स्तर को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए सोखता गड्ढा निर्माण, जल संचयन संरचनाओं का निर्माण, तथा पौधारोपण जैसे उपाय अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो सकते हैं।

  • उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार अपने घर व खेत के आसपास वर्षा जल संरक्षण की छोटी-छोटी संरचनाएं विकसित करे, तो आने वाले समय में जल संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

  • श्रमदान के माध्यम से दिया गया सामूहिक संदेश
    कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने श्रमदान करते हुए जल संरक्षण से जुड़े कार्यों में सहभागिता की तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ग्रामीणों ने स्वेच्छा से भाग लेकर यह साबित किया कि जल संरक्षण केवल शासन या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
    ग्रामीणों ने लिया संकल्प
    कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने एकमत होकर यह संकल्प लिया कि वे जल संरक्षण को केवल अभियान तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि इसे जन आंदोलन का रूप देंगे। इसके साथ ही ग्राम स्तर पर निरंतर श्रमदान, स्वच्छता, पौधारोपण एवं जल संरचनाओं के निर्माण जैसे कार्य नियमित रूप से किए जाएंगे।
    इस श्रमदान कार्यक्रम ने ग्राम वाडेगांव में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए ग्रामीणों में एक नई ऊर्जा और सकारात्मक संदेश का संचार किया।

Show More
Back to top button