A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम में लू से बचाव के उपायों की दी गई जानकारी

पूर्वी चंपारण ( बिहार ) :-

राजकीय मध्य विद्यालय कपूर पकड़ी में शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों को लू (हीट स्ट्रोक) से बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोम्मद शाह आलम ने की। शिक्षिका चांदनी ने विद्यार्थियों को लू के कारण, लक्षण और उससे बचने के सरल उपाय विस्तार से बताए। उन्होंने बताया कि लू एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है, जिससे सिरदर्द, चक्कर, बुखार और बेहोशी तक हो सकती है।

  • बचाव के उपायों में उन्होंने कहा कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, हल्के रंग और ढ़ीले सूती कपड़े पहनें, खूब पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें, ठंडी जगह पर रहें, ठंडे पानी से नहाएं और संतुलित आहार लें। किसी भी आपात स्थिति में चिकित्सकीय सहायता अवश्य लें। विद्यालय के अन्य शिक्षक मुकेश कुमार, वकील प्रसाद यादव, मनोज कुमार, रौशन कुमार मेहता, रत्नेश्वर कुमार तिवारी, रोहित राज, महेश बैठा, निकहत जहां, शिवनंदन चौधरी और राजेश्वर चौधरी ने भी बच्चों को गर्मी और लू से बचाव के उपयोगी सुझाव दिए। प्रधानाध्यापक मोम्मद शाह आलम ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यालय में नियमित रूप से कराए जाने चाहिए ताकि बच्चे, अभिभावक और समुदाय के लोग भी सुरक्षित रह सकें।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!