A2Z सभी खबर सभी जिले कीरायगढ़
Trending

ABVP रायगढ़ ने मतदाता जागरूकता के लिए बनाया 100फीट लंबी रंगोली

रायगढ़ वन्दे लाइव  न्यूज़ 30 अप्रैल 2024। रायगढ़ अखिल भारतीय विधार्थी परिषद रायगढ़ विभाग द्वारा बीते दिनों 7 मई को होने वाले लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु भारत गौरव यात्रा का शुभारंभ रायगढ़ डिग्री कॉलेज से किया गया हैं

 

जिसमे रायगढ़ विभाग के प्रत्येक गाँव एवं शहरों में जाकर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान हेतु जागरूक एवं उनके लोकतांत्रिक अधिकरों से उनको अवगत किया जा रहा है |

Related Articles

अभाविप सदैव अपने विभन्न आयामों के माध्यम से सभी सामाजिक क्षेत्रों में अपना पूर्ण योगदान देती है एवं लोकतंत्र के इस महापर्व में भी #NationFirstVotingMust का नारा लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है

 

इसी कड़ी में अभाविप के कार्यकर्ताओं शत प्रतिशत मतदान एवं मतदाता जागरूकता के लिए रायगढ़ अंबेडकर चौक में 100फीट लंबी रंगोली बनाकर लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया|

Show More
Check Also
Close
Back to top button