A2Z सभी खबर सभी जिले की

अचल संपत्तियों के बाजार मुल्य निर्धारण पर उप जिला मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न

एसडीएम अलका एक्का की अध्यक्षता में हुई बैठक

अचल संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण पर उप जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले में अचल संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण संबंधी प्रस्तावों को लेकर उप जिला मूल्यांकन समिति पांढुर्णा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती अल्का एक्का ने की। बैठक में प्रस्तावित दरों पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें वरिष्ठ स्तर पर अनुमोदन हेतु भेजने पर सहमति बनी।


बैठक में समिति को जानकारी दी गई कि जिले की कुल 313 लोकेशन में से 289 लोकेशनों पर बाजार मूल्य में 5 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह वृद्धि क्षेत्र में हुए भौगोलिक विस्तार, व्यावसायिक गतिविधियों, आधारभूत संरचनाओं के विकास तथा भूमि उपयोग की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए तय की गई है।

Related Articles


बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि पांढुर्णा जिला बनने के बाद शहर एवं आसपास के ग्रामों में विकास कार्यों की गति तेज हुई है। इस तेजी से बदलते परिदृश्य को देखते हुए शहर से लगे हुए तथा नेशनल हाईवे से सटे ग्रामों को विशिष्ट ग्राम श्रेणी में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, ताकि इन क्षेत्रों की वास्तविक बाजार स्थिति के अनुरूप सही मूल्यांकन किया जा सके।


बैठक में सीएमओ राजकुमार ईवनाती, सीईओ बिंदु सूर्यवंशी, तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर, रेंजर प्रभु राम मुछाला, पीडब्ल्यूडी एसडीओ सुधांशु चौरसिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!