A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांढुरना पुलिस द्वारा कार में गौवंश ले जाने वाले तस्कर की किया गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त कार को किया जप्त

पांढुरना पुलिस की तत्परता से बड़ी सफ़लता

*पांढुर्णा पुलिस द्वारा कार में गौवंश ले जाने वाले तस्कर को किया गिरफ्तार एवं घटना में प्रयुक्त कार को किया जप्त*

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

*पांढुरना पुलिस की तत्परता से बड़ी सफ़लता*

Related Articles

पांढुरना – पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री सुन्दर सिंह कनेश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी के व्दारा सभी थाना प्रभारियो को अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाये जाने एवं जुआ, सट्टा, गौवंश तस्करी पर कार्यवाही किये जाने के निरंतर निर्देश दिये जा रहे है। जिसमे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पांढर्णा श्री ब्रजेश भार्गव के मार्गदर्शन मे दिनांक 24/01/26 एवं 25/01/2026 के मध्य दरम्यानी रात जिला पांढुर्णा के गुजरी क्षेत्र से एक सफेद रंग की कार मे गौवंश को ले जाना पाया जाने पर थाना पांढुर्णा में अपराध 50/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस, गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबध्द किया गया।

उक्त अपराध मे संलिप्त आरोपी शेख जुबेर पिता शेख कलाम निवासी बगला चौक बड़ी मस्ज़िद्र के पास वरुड जिला अमरावती को दिनांक 30.01.2026 को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही उक्त अपराध मे संलिप्त वाहन एवं वाहन चालक की तलाश हेतू पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी इसी तारतम्य में दिनाँक 05.02.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की संदिग्ध कार नागपुर से भोपाल की ओर हाईवे में देखी गई उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वरा हाईवे में नाकाबंदी उक्त संदिग्ध वाहन को रोका जिसमें कार चालक सैय्यद शहबाज उर्फ बाबा पिता लियाकत अली उम्र 23 वर्ष निवासी प्लाट नंबर-53 संत ज्ञानेश्वर सोसायटी थाना मानकापुर जिला नागपुर (महाराष्ट्र) का बताया उक्त कार की तलाशी करने पर वाहन के उक्त कार के अंदर MH37AD9211 का नंबर प्लेट मिला। सैय्यद शहबाज से उक्त नंबर प्लेट के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि MH37AD9211 नंबर प्लेट ही कार का है पुलिस एवं जनता को भ्रमित करने के उद्देश्य से कार का नंबर प्लेट बदलकर कार में फर्जी नंबर प्लेट MH12SY7652 लगाकर पांढर्णा में घटना कारित किया है, आरोपी सैय्यद शहबाज पूछताछ उपरांत घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की Toyota Urban Cruiser कार क्रमांक MH37AD9211 को जप्त किया गया एवं आरोपी सैय्यद शहबाज को गिरफ्तार किया गया।

*कार में नंबर प्लेट की जानकारी*
घटना में प्रयुक्त असल वाहन सफेद रंग की Toyota Urban Cruiser कार क्रमांक MH37AD9211 है, जिसका नंबर प्लेट बदलकर उसमें नंबर प्लेट MH12SY7652 लगा लिया।

*जप्त वाहनः* घटना में प्रयुक्त असल वाहन सफेद रंग की Toyota Urban Cruiser कार क्रमांक M1137AD9211 का वाहन स्वामी Manoj Arunrao Thool Address DIGHRS POST ZADGAON GOSAWI, TQ DIST WARDHA (MH), उक्त वाहन में लगा फर्जी नंबर MH12SY7652 का वाहन स्वामी Santosh Satkar Address SATKARWADI PARODI, TALSHIRUR, PUNE (MH)

*आरोपी सैय्यद शहबाज (आपराधिक रिकार्ड)*:-

1. अप. क्र. 288/2023 धारा 379,34 भादवि (पुलिस थाना मानकापुर जिला नागपुर)

2. अप. क्र. 620/2023 धारा-1206,279,294,307,337,338,379,394,411,427,504 भादवि ( पुलिस थाना गिट्टी खदान जिला नागपुर महाराष्ट्र)

*पुलिस टीम*:- निरी. अजय मरकाम थाना प्रभारी पांढुर्णा, उनि. आशीष भीमटे, सउनि प्रकाश रघुवंशी, आर.364 अशोक हरसुले, आर. 982 पुष्पेन्द्र राजपूत, आर. 543 सुरेन्द्र परानी, आर.516 दीपक अडानी कि महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!