A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर।उत्तर भारत के महान संत स्वामी रोटीराम जी की पावन स्मृति में आयोजित यज्ञ की वर्षगांठ के अवसर पर मुमुक्षु आश्रम में दो दिवसीय भव्य दंगल का आयोजन किया गया। मिट्टी के अखाड़े में जब पहलवानों ने दमखम दिखाया, तो दर्शकों की तालियों से पूरा आश्रम परिसर गूंज उठा।

दंगल का उद्घाटन यज्ञाचार्य बलदेव प्रसाद शास्त्री और स्वामी निर्भयचेतन ने संयुक्त रूप से किया, भाजपा नेता शिवशंकर सिंह खन्ना ने पहलवानों के हांथ मिलवाकर उनका उत्साह वर्धन किया, दंगल में बुधनी के राजू बाबा पहलवान ने कर्वी के संजय पहलवान को पटखनी दी, फिरोजाबाद के राहुल ने सोनीपत के मुमटी को शिकस्त दी, सैफई के पहलवान लोकेंद्र यादव ने कानपुर के चांद पहलवान को, इंगोहटा के कल्लू पहलवान ने लखनऊ के मुकेश को पटखनी दी। कल्लू ने एक अन्य मुकाबले में लकी (इंगोहटा) को भी शिकस्त दी। कानपुर के हर्ष तिवारी ने लखनऊ के विमलेश को हराकर जीत दर्ज की। हर्षवर्धन (इंगोहटा) ने आंशिक को और संतोष छानी ने दिलीप सढ़ा को हराकर कुश्ती जीती। मसगांव के बलबीर निपनिया के घनश्याम, सहदेव बांदा और मंगल रहटिया, घनश्याम जालौन व पंडित जी कानपुर, आशिक व नासिर इंगोहटा, तथा गोविंद खरौज व विजय उन्नाव के बीच हुई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। रैफरी की भूमिका में मुन्ना पहलवान और राम किशन पहलवान सुमेरपुर रहे,दंगल का सफल संचालन सुमेरपुर के सुरेश यादव ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में किया। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में कुश्ती कला के प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने हर दांव-पेंच पर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!