A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :दो बाईकों की सीधी टक्कर, एक की मौत

 हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर।कस्बा-थाना बिवांर में आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने सोमवार सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई।

इमिलिया थाना मुस्करा निवासी हृदयेश (15)पुत्र ब्रजेश मुस्करा की तरफ से बिवांर जी तरफ आ रहा था , वहीं आशीष (18)पुत्र शेरसिंह निवासी बिवांर ,यज्ञ स्थल की तरफ जा रहा था ,उसी दौरान राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने दोनों की बाइकें आमने-सामने टकरा गईं।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही बुरी तरह घायल होकर रोड पर गिर गए और तड़पने लगे ,हृदेश अचेत हो गया।दुर्घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को एम्बुलेंस से छानी सीएचसी भेजा।हृदयेश की हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से उसे हमीरपुर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया ,लेकिन इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।दोनों ही बाइक सवार हैलमेट नहीं लगाए हुए थे।थाना प्रभारी नन्दराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ,तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button