

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। बीती रात अमरनाथ सेवा संस्थान की ओर से कस्बे में नयनाभिराम झांकियों के साथ गाजे बाजे संग भव्य शिव बारात निकालकर विशाल भंडारा कराया गया। बारात का जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया।
रविवार की रात कस्बे की सुराही मंदिर से अमरनाथ सेवा संस्थान के नेतृत्व में भव्य शिव बारात गांजे बाजे के साथ निकाली गई। बारात का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने किया। बारात सुराही मंदिर से कमलेश तिराहा, लक्ष्मी बाई तिराहा, गैस एजेंसी मार्ग, नरही मार्ग से गुजरकर नेहा चौराहा से हाईवे में पहुंची। यहां से बस स्टैंड, देवगांव चौराहा, विंध्यवासिनी मार्ग होते हुए सुराही मंदिर में संपन्न हुई। यहां पर शिव तांडव के बाद समापन करके विशाल भंडारा कराया गया। शिव बारात को संपन्न कराने में संस्थान के अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, महासचिव अजय उर्फ कल्लू यादव, राजेश शिवहरे, डॉ.अनिल पांडे, टोनी गुप्ता, डॉ. शिवम गुप्ता, डॉ.राहुल,छोटू सिंह,उदय यादव,विक्की यादव, मोनू गुप्ता आदि ने अहम भूमिका निभाई।