A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मौदहा में गेंहू खरीद केंद्र के गेट पर खड़ा गिट्टी का सीज ट्रक बना बाधक 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा। हमीरपुर।13 अप्रैल मौदहा कस्बा की कृषि उत्पादन मंडी समिति में किसानों का गेहूं खरीदने के लिए बनाए गए चार खरीद केंद्रों में से एक केंद्र के मुख्य दरवाजे पर लंबे समय से खड़ा एक ट्रक बाधक बना हुआ है। हालांकि ट्रक को हटाने के लिए इस केंद्र प्रभारी द्वारा एसडीएम कई दिन पूर्व अवगत कराया जा चुका था लेकिन यह समस्या अभी भी जस की तस बनी हुई है।

कृषि उत्पादन मंडी समिति में किसानों का गेंहू सरकारी दामों में खरीदने के लिए शासन ने चार खरीद केंद्र बनाए हैं। जिनमे से एफ. सी. आई. और भारतीय खाद्य निगम के केंद्रों द्वारा संयुक्त तौल की जा रही है। जहां अभी तक कुल 1674कुंतल गेंहू की तौल हो चुकी है। वहीं इन खरीद केंद्रों के बाहर खड़ा एक गिट्टी का ओवर लोड ट्रक खासा बाधक बना हुआ है। बताया गया है कि उक्त ट्रक को गिट्टी की ओवरलोडिंग में सीज कर इस जगह पर खड़ा कर दिया गया था।तब से यह ट्रक इसी केन्द्र के गेट पर खड़ा हुआ है। ऐसे में यहां पर जगह की समस्या बनी हुई है और यहां पर गेहूं की तौल कराने के लिए किसानों को खासी परेशानी होती है।इन किसानों को अपने ट्रैक्टर तौल केंद्र से दूर खड़े करने पड़ते हैं और भाड़ा अधिक लगता है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!