A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मिशन शक्ति के तहत चलाया जागरूकता अभियान 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । मिशन शक्ति फेज 5 के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कस्बे के बस स्टॉप, पैलानी तिराहा, रामलीला मैदान में भ्रमण करके बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और शासन से चलाई जा रही योजनाओं के साथ हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाने में तैनात उप निरीक्षक प्रियंका ने कस्बे में भ्रमण करके बालिकाओं महिलाओं को सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करके शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!