रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। शासन के निर्देशानुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल ठाकुर के मार्गदर्शन में 12 जनवरी सोमवार को स्वामी विवेकानंद का जन्मोत्सव “युवा – दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय सांदीपनि विद्यालय परिसर सेमल्दा फटा पर सूर्य नमस्कार का आयोजन प्रातः 09 बजे किया गया है। उक्त जानकारी प्राचार्य सोहन शिंदे सांदीपनि विद्यालय ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे सम्मिलित होंगे।
0 Less than a minute

