
मेला देखने घर निकले युवक की गोली मारकर हत्या
संवाददाता/रणजीत कुमार/जहानाबाद। जिले के घोसी थाना इलाके में घर से दशहरा मेला देखने गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव बंशीबिगहा पुल के समीप सड़क किनारे से बरामद की गई। साथ ही शव के पास से दो मोबाइल बरामद हुई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के घोसी थाना क्षेत्र के बंशीबीघा पुल के समीप सोमवार की देर रात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल भेजा गया। घटना स्थल के जांच के दौरान पुलिस को मृतक के शव के समीप से दो मोबाइल सेट बरामद हुआ है। इस मामले में थाना अध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण ने बताया कि युवक की पहचान नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना अंतर्गत तहवल बीघा गांव निवासी शिवकुमार प्रसाद के पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गई है।
मृतक के पिता शिव कुमार प्रसाद ने बताया कि उसका बेटा अपने कई साथियों के साथ दशहरा का मेला देखने को लेकर इस्लामपुर बाजार निकला था लेकिन देर रात वापस नहीं लौटने पर जब उसकी खोजबीन की गई तो कहीं अता-पता नहीं चला। बाद में सुबह कुछ लोगों के द्वारा फोन किया गया कि उनके लड़के का शव घोसी थाना क्षेत्र के बंसी विगहा के समीप पाया गया है। सूचना पर घोसी पहुंचे तो बेटे का शव पाया।