A2Z सभी खबर सभी जिले की

आगर मालवा में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

संघ के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

रिपोर्ट – आरीफ खान अखंड भारत न्यूज़

आगर मालवा 1 अक्टूबर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ जी भदोरिया के निर्देश पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर के नेतृत्व में आज रेस्ट हाउस आगर मालवा में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान पत्रकारों को संगठित करने और उनके हितों की रक्षा के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा पत्रकारिता एक जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है और हमें अपने हक और अधिकारों के लिए संगठित रहना आवश्यक है। वही उन्होंने यह भी बताया की सदस्यता अभियान आगामी दिनों तक चलेगा जिसमें जिले भर के पत्रकारो को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है । इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हरि नारायण यादव, वरिष्ठ पत्रकार नजीर अहमद, महेंद्र परमार, शानू खंडेलवाल ,सचिन खरे, जहीर उद्दीन ,अजय झंजी, बहादुर सिंह पवार, सीताराम केसरी प्रजापत, दशरथ चौहान, हनीफ भाई सहित आदि प्रकार उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!