
करमचट थाना के पुलिस ने शराब पीने के मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजो न्यायिक हिरासत में

कैमूर जिला के रामपुर प्रखंड अंतर्गत करमचट थाना के डायल 112 पुलिस के द्वारा बुधवार को देर रात्री दो लोगों को शराब पीने के मामले में गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अशोक बिंद पिता लाली बिंद ग्राम दुबौली के रूप में हुआ वहीं दूसरे व्यक्ति का पहचान बीरेंद्र राम पिता गुदड़ी राम ग्राम सवार निवासी के रूप मे हुआ कानूनी प्रक्रिया पूरा होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है वही करमचट थाना प्रभारी पंकज कुमार के द्वारा बताया गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अशोक बिंद, पिता लाली बिंद, निवासी ग्राम दुबौली तथा बीरेंद्र राम, पिता गुदड़ी राम, निवासी ग्राम सवार के रूप में की गई है। दोनों आरोपी करमचट थाना क्षेत्र के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं
न्यायिक हिरासत में भेजे गए
गिरफ्तारी के बाद करमचट थाना पुलिस द्वारा सभी आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। गुरुवार को दोनों अभियुक्तों को भभुआ व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया इस संबंध में करमचट थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शराब बेचने वाले और शराब पीने वाले -दोनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और दोनों आरोपी को गुरुवार के दिन भभुआ न्यायालय में भेज दिया गया वहीं उन्होंने बताया कि शराब बेचने वाले वा शराब पीने वाले दोनों पर लगातार पुलिस कार्रवाई जारी है