

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। प्रदेश टुडे।। पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता आचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर महाराज,ऋषि तीर्थ प्रणेता आचार्य 108 प्रसन्न ऋषि जी गुरुदेव के संघस्थ नगर गौरव मुनि श्री प्रभात सागर जी महाराज का प्रथम नगर आगमन हुआ। मुनि संघ के आगमन पर समाज के लोगों ने बैंड बाजे के साथ बडी धूमधाम से स्वागत किया गया। जगह जगह नगरवासियों ने भव्य आगवानी की। बड़ी संख्या में जैन समाज व सर्व समाज के लोग इंदोर रोड खंडेलवाल पैट्रोल पम्प पर पहुचे जहां से चल समारोह नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ जैन मंदिर पहुंचा। चल समारोह में भक्तों ने जगह जगह फुलों से स्वागत किया गया।
गांधी चौराहा पर आचार्य व मुनिश्री का जेसीबी मशीन से पुष्प वर्षा कि कि गई। समाज के दैवेन्द्र जैन ने बताया कि मुनि श्री प्रभात सागर जी महाराज दीक्षा उपरांत प्रथम बार गृह नगर मनावर पधारे। इस अवसर पर आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुनि श्री प्रभात सागर जी महाराज तीर्थंकर आदिनाथ जी के बताएं मार्ग पर चले आदिनाथ जी ने असी, मसी कृषी और अंत में ऋषि बताया उसी का अनुसरण करते हुए मुनि श्री प्रभात सागर जी ने कृषि भी की और ऋषि भी हो गए। जैन समाज के अलावा सर्व समाज के जनप्रतिनिधियों पुर्व सांसद छतरसिंह दरबार, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण सोनी, दामोदर खंडेलवाल एवं जितेन्द्र जैन ने पुष्पों से स्वागत किया। चल समारोह में जैन समाज के लोगों ने जगह-जगह सभी मुनियों की पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी। मुनि संघ की अगवानी में सिंघाना, गंधवानी, बकानेर, डेहरी, बाकी सहित पूरे निमाड़ क्षेत्र के समाज जनों ने सहभागिता की। प्रेस क्लब ने भव्य आगवानी की।