

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
हमीरपुर। रोडवेज कर्मियों की तानाशाही से परेशान युवक ने आमजन की रोजमर्रा के जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीना को शिकायती पत्र सौपा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के यमुनाघाट निवासी नईम खां पुत्र स्व. चांद खां ने दिए पत्र में बताया कि रोडवेज चालकों और परिचालकों की मनमानी के चलते दिन में कई बार अमन शहीद से लेकर तहसील रोड तक जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है।बताया कि रोडवेज बसों के चालक सड़कों पर एक नहीं दो- दो लाइन लगाकर आड़े तिरछी बसें खड़ी करके सवारी भरते है।जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। बताया कि गुरुवार की सुबह वह न्यायालय की ओर जा रहें थे तभी रोडवेज बस स्टेण्ड के ठीक सामने रोडवेज बस के चालक बसों को आड़े तिरछी खड़ी करके जाम लगा रहें थे इस दौरान जाम में एम्बुलेंस व स्कूली बसें भी फंसी थी।काफी देर जाम ना खुलने पर उन्होंने चालक से जाम खोलने को बोला तो मौजूद चालकों और परिचालकों ने एकत्र होकर उसके साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। जिसका उन्होंने विरोध किया तो कुछ चालकों ने उसके साथ हाथापाई करते हुए जान से मारने का प्रयास किया,जिसके उनके पास साक्ष्य है।उन्होंने पत्र के माध्यम से जाम की इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने एवं रोडवेज कर्मियों द्वारा की गई इस घटना की जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।