A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:मिशन 2027,बसपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा धरातल मे अपने संगठन को मजबूत बनाने मे जुटी है। इसी के तहत बसपा ने जिले की कमान अब छोटेलाल वर्मा को सौपी है। कस्बे मे आने पर बसपा जिलाध्यक्ष का बसपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।

बसपा सुप्रीमो के आदेश पर जिले की कमान अब राघवेन्द्र अहिरवार की जगह छोटेलाल वर्मा को दी गयी है। प्रथम बार कस्बे मे आने पर बसपाइयों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती जी का चित्र भेंटकर फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में बिहारीलाल वर्मा, डा. जीतेन्द्र सागर, रामबाबू वर्मा, बाबूराम, श्रीराम प्रजापति, दीपू वर्मा, राकेश श्रीवास, आशादीन वर्मा, भूरा श्रीवास, राकेश कुमार चक, धनीराम, सीताराम, जयप्रकाश वर्मा, गोपाल पाल आदि ने जोरदार स्वागत किया।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!