

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
कुरारा,हमीरपुर 18 दिसंबर विकास खंड क्षेत्र के झलोखर गांव में हो रही यज्ञ के समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। तथा संतो को
कंबल भेंटकर बिदाई दी गई।
क्षेत्र के झलोखर गांव स्थित श्री राजाराम
इंटर कालेज में यज्ञ का आयोजन किया गया था। यज्ञ के समापन अवसरपर भंडारे का आयोजन किया गया। तथा सबसे पहले यज्ञ में पधारे संत समाज को
भोजन कराया गया। इसके बाद उन्हें ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल व चेयरमैन हमीरपुर कुलदीप निषाद द्वारा
कंबल भेंट कर विदाई दी गई। इसके बाद
भंडारे का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद गृहण किया। इस अवसर पर आसपास के गांवों के लोगों ने प्रसाद गृहण किया।
