A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:अब एक दर्जन कोच के साथ चलेगी कानपुर खजुराहो सवारी गाडी

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत

सुमेरपुर हमीरपुर। आगामी 20 दिसंबर से कानपुर से खजुराहो के मध्य चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन में 8 के बजाय 12 कोच चलेंगे। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

उत्तर मध्य रेलवे झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जन प्रतिनिधियों एवं आम जनमानस की मांग पर रेलवे ने कानपुर एवं खजुराहो तथा खजुराहो कानपुर के मध्य सुबह शाम चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन में कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। आगामी 20 दिसंबर को कानपुर से शाम 4: 20 बजे चलने वाली मेमू में 8 के स्थान पर 12 कोच चलाए जाएंगे। इसी तरह 21 दिसंबर को तड़के खजुराहो से चलकर कानपुर जाने वाली पैसेंजर में 12 कोच होंगे और यह अब यह कोच नियमित रूप से चलाए जाएंगे। रेलवे के इस निर्णय का व्यापार मंडल ने स्वागत किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने बताया कि कानपुर खजुराहो पैसेंजर में कोच बढ़ाने का सीधा फायदा व्यापारियों को होगा और कानपुर जाने में बड़ी राहत मिलेगी अभी तक कोच कम होने पर भीड़ बढ़ने पर तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ता था।

Related Articles
Show More
Back to top button