A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:साल का पहला समाधान दिवस चढा ठण्ड की भेंट,दो दर्जन शिकायतें,दो निस्तारित

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा  हमीरपुर। साल के पहले और शनिवार की जगह सोमवार को हुए समाधान दिवस पर ठण्ड की मार पड गई और जिला स्तरीय समाधान दिवस में मात्र दो दर्जन शिकायतें दर्ज की गई।कस्बे के तहसील सभागार भवन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिला अधिकारी की मौजूदगी में आए दो दर्जन से अधिक फरियादी मामलों में मात्र दो ही मामले का निस्तारण मौके पर हो सका।इस मौके पर उप जिलाअधिकारी, तहसीलदार व क्षेत्राधिकारी समेत आला अधिकारी मौजूद रहे।

नगर के तहसील परिसर के स्थित सभागार भवन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिला अधिकारी विजय शंकर तिवारी ने की। इस मौके पर 25 फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख उनके निदान की गुहार लगाई हालांकि मौके पर राजस्व के केवल दो ही फरियादी के मामले का निस्तारण हो सका, सबसे अधिक मामले राजस्व, राशनकार्ड,पानी व विद्युत से संबंधित रहे। समाधान में बिवांर निवासी रघुराज विश्वकर्मा ने शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि पशु अस्पताल की जमीन राजस्व अभिलेखों में दर्ज है जिसमें प्रधान प्रतिनिधि भरत कुमार व विवांर थाने की आवासीय बिल्डिंग अवैध निर्माण किया गया अवैध निर्माण को ध्वस्त कराए जाने की शिकायत दर्ज कराई।वही अरतरा गांव की महिला रानू देवी व कस्बे के हैदरिया मुहल्ले के एफ टी बादशाह ने राशन कार्ड में नाम कटने की शिकायत दर्ज कराई l

Related Articles

अपरजिला अधिकारी ने समाधान दिवस में मौजूद सभी अधिकारियों को आगाह किया कि समाधान दिवस में आने वाले मामलों का निस्तारण अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर समय रहते पूरी ईमानदारी व सक्रियता के साथ काम करें। इस मौके पर उप जिलाधिकारी करनवीर सिंह, तहसीलदार शेखर मिश्रा व पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय समेत जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे।

शनिवार के बजाय सोमवार में समाधान दिवस होने पर लोगो को जानकारी का अभाव होने पर 12बजे तक कोई फरियादी नही आया l

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!