A2Z सभी खबर सभी जिले की

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

मरुधर उच्च माध्यमिक विद्यालय बानसूर में बोर्ड परीक्षा परिणाम में टॉपर का सम्मान स्कूल का अभिमान के तहत विद्यालय के सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह किया गया। इस अवसर पर आशु गुर्जर ने 97.33% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया, जबकि शिप्रा सैनी ने 96%, तनिषा ने 95.83% और प्रिंस ने 95.17% अंक अर्जित किए।

संस्था के निर्देशक श्री रतिराम यादव ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य बनाने के लिए कठोर परिश्रम और अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही विद्यालय की सफलता है और वे हमेशा विद्यार्थियों के साथ खड़े रहेंगे।

प्रधानाचार्य जय सिंह यादव ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया कि उन्होंने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालय पर भरोसा किया।

Related Articles

इस अवसर पर मनोज कुमार यादव, अभिभावक, ग्रामीण और विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को और भी आकर्षक बनाया।

Show More
Back to top button