A2Z सभी खबर सभी जिले की

पूतना वध, माखन चोरी, गोवर्धन लीला (इंद्र का मानमर्दन) और कालिया नाग मर्दन जैसे प्रसंगों को सुन भक्त हुए आनन्दित

पूतना वध, माखन चोरी, गोवर्धन लीला (इंद्र का मानमर्दन) और कालिया नाग मर्दन जैसे प्रसंगों को सुनभक्त हुए आनन्दित

संवाददाता मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – कामां कामवन क़े तीर्थराज विमलकुण्ड विराजित मुरलीमनोहर कांवरिया मन्दिर पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह के पांचवें दिन मुख्य रूप से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया , जिसमें पूतना वध, माखन चोरी, गोवर्धन लीला (इंद्र का मानमर्दन) और कालिया नाग मर्दन जैसी प्रसंगों को सुनाया। जिसको सुनकर भक्त आनंदित हो गये तथा भक्तिरस में डूब गये। कथा व्यास वैभव भारद्वाज ने बताया कि भगवान कृष्ण के पैदा होने के बाद कंस उसको मौत के घाट उतारने के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है। पूतना वेश बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं। उसके बाद कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने की तैयारी करते हैं। भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इंद्र की पूजन करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजन करने की बात कहते हैं। इंद्र भगवान उन बातों को सुनकर क्रोधित हो जाते हैं। वह अपने क्रोध से भारी वर्षा करते हैं। जिसको देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं। भारी वर्षा को देख भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाकर पूरे नगरवासियों को पर्वत को नीचे बुला लेते हैं। जिससे हार कर इंद्र एक सप्ताह के बाद वर्षा को बंद कर देते हैं। जिसके बाद ब्रज में भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाने लगते हैं। मौके पर भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। इस अवसर पर हजारों श्रोता व भक्त मौजूद रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!