A2Z सभी खबर सभी जिले की

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जोगी टिकरिया घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

डिंडौरी    जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज सामान्य वनमंडल डिंडोरी द्वारा जोगीटिकरिया घाट पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश को सशक्त रूप से प्रसारित करना रहा।

कार्यक्रम श्रीमान वनमंडल अधिकारी, सामान्य वनमंडल डिंडोरी, अशोक कुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वनमंडलीय स्तर के समस्त स्टाफ के साथ-साथ वनपरिक्षेत्र डिंडोरी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।

इस अवसर पर प्रोबेशनर सहायक वन संरक्षक (ACF) अखिलेश प्रताप सिंह, वनपरिक्षेत्र अधिकारी डिंडोरी, वनपरिक्षेत्र डिंडोरी का समस्त स्टाफ तथा वनमंडल डिंडोरी का स्टाफ उपस्थित रहा। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोगी टिकरिया घाट परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

वन विभाग द्वारा संचालित यह अभियान जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि वे जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

Related Articles
Show More
Back to top button