A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

रामपुर खास में धन्यवाद यात्रा में जगह जगह हुआ प्रमोद तिवारी व मोना का भव्य स्वागत

रामपुर खास में धन्यवाद यात्रा में जगह जगह हुआ प्रमोद तिवारी व मोना का भव्य स्वागत

धन्यवाद यात्रा में कांग्रेसी नेताओं का स्वागत करते लोग

लालगंज, प्रतापगढ़। कांग्रेस की प्रदेशव्यापी धन्यवाद यात्रा का रामपुरखास में जगह जगह गर्मजोशी से स्वागत हुआ दिखा। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना की अगुवाई में पहुंची धन्यवाद यात्रा में मंगापुर से रेहुआ लालगंज होते हुए सांगीपुर के बाद अमावां, लालगंज एवं वर्मा नगर तथा रानीगंज कैथौला में उत्साहित कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों में यात्रा में शामिल राज्यसभा मे विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना का शानदार स्वागत

Related Articles

किया। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा विधायक आराधना मिश्रा मोना कार्यकर्ताओं का इन स्थानों पर मुलाकात कर चुनाव में सहयोग के लिए पार्टी की ओर से आभार जताया। धन्यवाद यात्रा में प्रमोद तिवारी तथा मोना के साथ सोनिया व राहुल तथा प्रियंका एवं मल्लिकार्जुन खड़गे व अजय राय के भी जिन्दाबाद के नारे गूंजते दिखे। स्वागत करने वालों में पवन शुक्ला, संजय सिंह, नीरज सिंह,

प्रभात ओझा, गुडडू सिंह, अरविन्द मिश्र, रामबोध शुक्ल, मनोज तिवारी, श्रीधर तिवारी, सत्येन्द्र सिंह, कुवंर ज्ञानेन्द्र सिंह, महादेव मिश्र बम बम, त्रिभु तिवारी, पिण्टू पाण्डेय, मोनू पाण्डेय, आदित्य तिवारी, सचीन्द्र शुक्ल, विकास मिश्र, सुधाकर पाण्डेय, संजय बघेल, रवि मिश्र, महन्थ द्विवेदी, अशोक सिंह, अखिलेश द्विवेदी आदि रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!