A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को हनुमान जी की महिमा का हुआ बखान, राहगीरों को पिलाया गया शरबत

ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को हनुमान जी की महिमा का हुआ बखान, राहगीरों को पिलाया गया शरबत

लालगंज नगर में राहगीरों को शरबत पिलाते हनुमान भक्त

लालगंज, प्रतापगढ़। ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को हनुमान भक्तों को भगवान बजरंग बली की पूजा अर्चना में भावविभोर देखा गया। पौराणिक स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम समेत बाजारों में शरबत तथा भण्डारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। लालगंज के बैलाना बाबा की कुटी के समीप हाइवे किनारे समाजसेवी रामलोचन त्रिपाठी व अधिवक्ता सुमित त्रिपाठी के संयोजन में राहगीरों को शरबत

Related Articles

पिलाया गया। चौक पर भी ज्ञानचंद्र मोदनवाल, पवन जायसवाल, सूर्य नारायण मार्केट में राजेश मिश्र तथा हनुमत निकेतन में पं. बज्रघोष ओझा आदि के संयोजन में श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया गया। वहीं मंदिरों में श्रद्धालुओं को सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा व सुन्दरकाण्ड के साथ भजन संकीर्तन करते देखा गया।

Show More
Back to top button