

राजकीय विद्यालय अकबरपुर में विधायक नौक्षम चौधरी ने किया वृक्षारोपण
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां- कामां पंचायत समिति के अकबरपुर ग्राम स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम व हरियालो राजस्थान अभियान के तहत देवोत्थान एकादशी के पावन पर्व पर कामां विधायक नौक्षम चौधरी द्वारा विद्यालय स्टाफ के साथ वृक्षारोपण कर प्रकृति संतुलन व राज्य सरकार की प्रकृति के प्रति महत्वाकांक्षी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक नितिन कुमार दुबेश ने बताया कि राजकीय विद्यालय में वृक्षारोपण करते हुए कहा कि हम सब का कर्तव्य है कि हम प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों राकेश खंडेलवाल,संजय जैन बड़जात्या, सलीम खान,दीपक शर्मा,विक्रम मीणा,राहुल यादव ने विधायक सहित राजेश गुर्जर पूर्व सरपंच अकबरपुर,केसरी सिंह कामां प्रधान प्रतिनिधि बिलोन्द, निसार मुवीन खान पहाड़ी प्रधान, देवेंद्र चौधरी बोलखेड़ा, रामेश्वर गुर्जर कनवाड़ा,प्रभु पूर्व सरपंच कनवाड़ा,नन्दो गुर्जर बरौलीधाऊ,भरती गुर्जर डहरबरोली,रूबी खान,मटोल गुर्जर पल्ला,मानसिंह सरपंच सतवास,राजवीर दायमा एडवोकेट,हंसराम गुर्जर,सूबेदार मोहर सिंह का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय जैन बड़जात्या ने करते हुए कहा कि प्रकृति की सुरक्षा के साथ सवंर्धन करने की हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर ग्रामवासी, छात्र छात्रा सहित अन्य अतिथि गण उपस्थित रहे।