
31,10,2025 रिपोर्टर नजीर मोहम्मद बिबलसर। जालौर जिले के रानीवाड़ा में शाइजी की वेरी पर हजरत हाजी कादर शाह बापू का 48 वाँ उर्स सम्पन्न हुआ यह उर्स हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बना उर्स की शुरुआत पीरे तरीकत मोहम्मद अली व पीरे तरीकत हसन अली भाई जान बावा डीसा गुजरात ने झंडे की रस्म अदा कर की कार्यक्रम में मशहूर कव्वाल कमर अहमद वारसी ने अपनी सुरीली आवाज में कव्वाली व कलाम पेश किया इस मौके पर गुजरात व राजस्थान के हिन्दू मुस्लिम हजारों जायरीनों ने दरगाह पर हाजरी दी खादिम सद्दीक बक्स ने जायरीनों के लिए भोजन पानी व अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा, वहीं दरगाह कमेटी के अध्यक्ष मिस्त्री हबास खान सभी व्यवस्थाओं को बेहतरीन ढंग से संभाला नजीर मोहम्मद बिबलसर भी रहे मौजूद कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से शांति व भाईचारे का प्रतीक बना रिपोर्टर एवं सामाजिक कार्यकर्ता नजीर मोहम्मद बिबलसर