A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

धार महू लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर के समर्थन मे पहुंचे सीएम मोहन यादव

धमनोद में रोड शो करने पहुंचे सीएम मोहन यादव

धार महू लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर के समर्थन में पहुंचे सीएम मोहन यादव

रिपोर्ट
पवन सावले

धामनोद — मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार दोपहर धामनोद पहुंचे। उन्होंने वहां भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर पर निशाना साधा। सीएम मोहन यादव करीब तीन बजे पहुंचे।आधे घंटे तक उनका रोड शो चला । रोड शो के दौरान उनके साथ धार महू लोकसभा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर विधानसभा प्रभारी मुकेश परमार । सवार थे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। । भीषण गर्मी के चलते भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर खड़े रहे और भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर रॉड सो के दौरान जो भी कार्यकर्ता थे उनके ऊपर फूलो से स्वागत क्या वही सुबह से ही जैसे ही मुख्यमंत्री की आने की सूचना लोगों को लगी तो मुख्यमंत्री को देखने के लिए लोग सुबह से ही उत्सुक थे विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पहली बार धामनोद में आए नगर में शुक्रवार के दिन हाट बाजार लगता है ऐसे में प्रशासन सुबह से ही व्यवस्था के इंतजाम में लगा हुआ था मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में भाजपा के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आम जन की हितेषी सरकार है उन्होंने महेश्वर चौराहे पर सभा को संबोधित किया भारतीय किसान संघ की ओर से अध्यक्ष दिनेश पटेल ने क्षेत्र में किसानों को आ रही परेशानियों हेतु एक आवेदन भी सीएम को सोपा

वही जैसे ही खरगोन विधानसभा से धार महू लोकसभा में मुख्यमंत्री जी का आगमन हुवा भव्य स्वागत हुवा

जैसे ही रोड शो करते हुए खरगोन विधानसभा से धार महू लोकसभा के धामनोद नगर में मुख्यमंत्री मोहन यादव का आगमन हुआ तो भाजपा की प्रत्याशी सावित्री ठाकुर ने अपने निवास पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का भव्य स्वागत किया वही उनके बेटे दीपक ठाकुर बहू पदमा ठाकुर ने तिलक लगाया और भव्य स्वागत किया वहीं उनके साथ उपस्थित खरगोन बड़वानी लोकसभा प्रत्याशी गजेंद्र पटेल भी उपस्थित थे

नगर के चारों तरफ पुलिस का पहरा–

नगर के चारों ओर पुलिस ने नाकेबंदी कर रखी थी इस दौरान आने जाने वालों की जांच भी की जा रही थी वही रोड़ शो के पहले एडीसनल एसपी इंद्रजीत एसडीओपी मोनिका सिंह थाना प्रभारी अमित कुशवाह और अन्य थानो से आया पुलिस बल मुस्तेदी से लगा हुआ था

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!