A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :चाकूबाजी मामले में तीन पर मुकदमा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। प्रदेश सरकार जहाँ महिला सुरक्षा के नाम पर मिशन शक्ति सहित अन्य जागरूकता अभियान चला रही है तो वहीं कोतवाली के निकट चर्च के आसपास बन चुके कोचिंग हब के आसपास सारे दिन शोहदे छात्राओं से छेडछाड करते हैं शुक्रवार शाम भी ऐसे ही मामले को लेकर चाकूबाजी की घटना सामने आई है।जिसमें पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवती के साथ अक्सर शेखर यादव नाम का युवक छेडछाड करता था जिसको लेकर एक बार पीडित परिवार से झगड़ा भी हुआ था जिसको लेकर पीडित परिवार द्वारा एफ. आई. आर. दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं करने से आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और शुक्रवार देरशाम आरोपी शेखर यादव पुत्र अज्ञात ने युवती के भाई पर चाकू से ताबडतोड हमले कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से युवक को गंभीर चोंटों के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।लेकिन कानपुर में घायल युवक का इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

कोतवाली के निकट हुई इस घटना से कस्बे में तरह तरह की चर्चा हो रही हैं और पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खडे हो रहे हैं वहीं पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी शेखर यादव पुत्र अज्ञात, राजा कुरेशी पुत्र अज्ञात और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी शेखर यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!