
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,वृत सौसर क्षेत्र में दबिश देकर 1500 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 80 लीटर महुआ शराब जब्त
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा – सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी. आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सौसर द्वारा अवैध मदिरा निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 25 मई 2026 को आबकारी विभाग की टीम द्वारा ग्राम गोंडी बडोना एवं खोरी क्षेत्र में नदी एवं नालों के किनारे दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने लगभग 1500 किलोग्राम महुआ लाहन एवं लगभग 80 लीटर महुआ शराब बरामद कर जब्त की। इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क एवं 34(1) च के तहत कुल 03 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए हैं।
मौके पर लाहन नष्ट कर की गई वैधानिक कार्रवाई
आबकारी विभाग द्वारा मौके पर बरामद महुआ लाहन के नमूने सुरक्षित किए गए तथा शेष लाहन को नियमानुसार नष्ट किया गया। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब निर्माण करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही।उक्त कार्रवाई में वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री के. सी. चौहान, आबकारी आरक्षक श्री जितेन्द्र धुर्वे एवं सुश्री भावना हेडाऊ सहित विभागीय अमला उपस्थित रहा। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध आगे भी सतत कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

