

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। अज्ञात कारणों के चलते किशोर ने फांसी लगा ली, जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर निवासी नमन उर्फ़ आर्यन (17)ने अपने घर में फांसी लगा ली नमन को फंदे पर लटका देख परिजनों में हडकंप मच गया। और परिजनों सहित मोहल्ले के लोगों द्वारा युवक को आनन फानन में कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर चिकत्सकों ने नमन को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने परिवार में एक बहिन के साथ इकलौता पुत्र था जबकि मृतक के पिता रामलाल सरकारी स्कूल में अनुदेशक के पद पर कार्यरत हैं। घर में हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।अस्प्ताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।